अब न भागदौड़, न सिफारिश, सीधे CM योगी तक पहुंचेगी आपकी आवाज
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:58 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:58 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को जनसमर्थन का भरपूर विश्वास मिला है। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने आमजन से सीधा संवाद बनाए रखने पर जोर दिया है। चाहे कानून व्यवस्था की बात हो या विकास योजनाओं की, ‘योगी मॉडल’ की आज देशभर में सराहना हो रही है। अब आम लोग भी अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं वो भी फोन, व्हाट्सएप, वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए।
सीएम योगी का संपर्क नंबर
मोबाइल / व्हाट्सएप नंबर: 94544 04444
इस नंबर पर आप अपनी शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया भेज सकते हैं।
सीएम हेल्पलाइन
टोल फ्री नंबर: 1076
इस हेल्पलाइन पर कॉल कर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यहां आपकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
ऑफिशियल वेबसाइट
www.yogiadityanath.in
इस वेबसाइट पर जाकर भी आप मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ सकते हैं।
सीएम योगी संपर्क’ मोबाइल ऐप
एंड्रॉइड यूजर्स Google Play Store से ‘CM Yogi Sampark’ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप शिकायत दर्ज करने, सुझाव भेजने और फीडबैक देने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
कब और कैसे होगी कार्रवाई?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी शिकायत पर 3 से 4 कार्यदिवस के भीतर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ध्यान रखने योग्य बातें
किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले सुनिश्चित करें कि वह सटीक हो।
शिकायत करते समय भाषा संयमित और विषयवस्तु स्पष्ट होनी चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Twitter, Facebook आदि के जरिए भी मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
अब उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। यदि आपके पास कोई सुझाव, समस्या या शिकायत है तो बेहिचक ऊपर दिए गए माध्यमों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क करें क्योंकि आपकी आवाज अब सीधे सरकार तक पहुंचती है। UP News