नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की डीजीपी से मुलाकात, यूपी पुलिस को लेकर कही बड़ी बात
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:06 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:06 PM
UP News : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को लखनऊ में डीजीपी प्रशांत कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूपी पुलिस की सराहनीय कार्यों और नवाचारों की प्रशंसा की। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'रौतू का राज' में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के अपने अनुभव भी साझा किए। नवाजुद्दीन ने कहा कि यूपी पुलिस हर मौसम में जनता की सेवा और व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी रहती है।
'रौतू का राज' के प्रमोशन में व्यस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आगामी फिल्म 'रौतू का राज' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल वे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो जल्द ही ZEE 5 OTT प्रीमियम पर स्ट्रीम होगी। प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर और कम बजट की फिल्मों के भविष्य पर खुलकर बात की।
UP News
कम बजट की फिल्मों के समर्थक
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई कम बजट की फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा फिल्म निर्माता अपनी स्क्रिप्ट के साथ उनके पास आते हैं और अपनी कहानी को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। हालांकि, फिल्म निर्माताओं को उनमें मसाला न दिखने के कारण कई फिल्में नहीं बन पाती हैं। नवाजुद्दीन ने कहा, जब मैं ऐसी कहानियों को फिल्म निर्माताओं के पास ले जाता हूं, तो वे कहते हैं, 'नवाज भाई, इसमें कोई एक्शन, गाना, ड्रामा नहीं है' और फिर वह फिल्म बन ही नहीं पाती। UP News