सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नेम प्लेट विवाद, इस दिन होगी सुनवाई
Live telecast of proceedings has taken the court to the hearts of common people: Supreme Court
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:09 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:09 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर मौजूदा दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश ने बवाल मचा रखा है। जहां एक तरफ विपक्ष इस आदेश के खिलाफ खड़ा है और योगी के इस फैसले का कड़ा विरोध कर रहा है। वहीं अब नेम प्लेट वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल क एनजीओ (NGO) ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। यह शिकायत एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (Association for Protection of Civil Rights) नाम के एनजीओ ने नेम प्लेट को लेकर जारी आदेश के खिलाफ की है।
UP News
आपको बता दें कि एनजीओ ने यह याचिका 20 जुलाई की सुबह 6 बजे ऑनलाइन दाखिल की, जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर कल यानी 22 जुलाई को सुनवाई होगी। जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस SVN भट्टी की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी।
योगी सरकार ने दिया आदेश
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में पहले मुजफ्फरनगर के डीआईजी ने कांवड़ रूट पर मौजूद दुकानों को नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया, जिसके बाद न सिर्फ पूरे राज्य में बल्कि पूरे देश में इस पर चर्चा शुरू हो गई। इस फैसले पर विपक्ष ने हमला बोलना शुरू कर दिया। इसके बाद योगी सरकार ने गुरुवार को आदेश जारी किया और कहा कि पूरे यूपी में कांवड़ रूट पर मौजूद ढाबे, होटल और रेहड़ी वालों को मालिक का नाम लिखना पड़ेगा। इसके पीछे तर्क देते हुए बीजेपी ने कहा, जैसे हर धर्म को अपनी आस्था की शुद्धता बनाए रखने का हक है वैसे ही हिन्दू धर्म के लोगों को भी अपनी आस्था की शुद्धता बनाए रखने का अधिकारी दिया जाना चाहिए।
विपक्ष कर रहा जमकर हमला
बताते चले कि सीएम योगी के इस आदेश के जारी करने के बाद भारी बवाल मचा हुआ है। विपक्ष समेत बीजेपी की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल ने भी यूपी सरकार के इस आदेश का विरोध किया। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, सब अपनी दुकानों पर नाम लिख रहे हैं मैकडॉनल्ड और बर्गर किंग क्या लिखेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को अपना फैसला वापस ले लेना चाहिए। दूसरी तरफ नेम प्लेट विवाद पर विपक्ष जमकर हमला बोल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी , आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह समेत कई नेता इसका विरोध करते नजर आ रहे हैं। UP News