17 सितंबर को मीट की दुकानें रहेंगी बंद, योगी सरकार ने लिया सख्त फैसला
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:02 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:02 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार ने आने वाली 17 तारीख को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। योगी सरकार ने 17 सितंबर को सभी मीट की दुकानों को बंद रखने के कड़े आदेश दिए हैं। इसके अलावा योगी सरकार ने स्लॉटर हाउसों की भी पाबंदी करने के निर्देश जारी किए हैं। आपको बता दें कि योगी सरकार की ओर से ये बड़ा फैसला जैन धर्म के प्रमुख त्योहार अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) के अवसर को देखते हुआ लिया गया है। ऐसे में अगर कोई 17 सितम्बर को मीट-मांस की दुकान चलाता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
योगी सरकार का अहम फैसला
योगी सरकार के इस फैसले के अनुसार, 17 सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में अनंत चतुर्दशी के मौके पर सभी स्लॉटर हाउस और मीट शॉप बंद रहेंगी। बता दें जैन समाज की तरफ से प्रशासन से किए गए आग्रह के बाद यह फैसला लिया गया है। आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ाई से पालन करवाने के लिए निर्देशित भी किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनंत चतुर्दशी की शुरूआत 08 सितम्बर 2024 को हुई थी और इसका समापन 17 सितम्बर 2024 को होगा। आपको बता दें कि यह अनंत चतुर्दशी का यह दिन जैन धर्म का एक प्रमुख धार्मिक पर्व है. जिसे प्रदेश के लाखों जैन अनुयायी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं.
प्रदेश में ना हो किसी तरह की अशांति
बता दें कि इस त्योहार के अवसर पर जैन समुदाय की और से पशुवधशालाओं और मांस की दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया गया था जिसके बाद जैन समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने लिखित निर्देश जारी किए। अनंत चतुर्दशी जैन धर्म का एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है, जिसे प्रदेश के लाखों जैन अनुयायी द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि राज्य में शांति और सद्भाव का माहौल बना रहे। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।