यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:19 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:19 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के गोंडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोंडा में दोहपर को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए है। बताया जा रहा है यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। साथही एक की मारे जाने की खबर है।
कई डिब्बे हुए क्षतिग्रस्त
आपको बता दें कि यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर पर हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते है रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्कयू ऑपरेशन जारी कर दिया है। वहीं इस घटना में ट्रेन के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए है, जिनमें से यात्रियों को बाहर निकला जा रहा है। इस हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गई है।