यूपी में बड़ा हादसा, दो हिस्सों में बंट गई किसान एक्सप्रेस
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:00 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:00 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रविवार की सुबह 4 बजे के करीब बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बचा। दरअसल किसान एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इसके बात हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि ट्रेन में बड़ी संख्या में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी भी सवार थे। अगर ट्रेन में पलट जाती थी कई लोगों की मौत हो सकती थी। यह हादास टेक्निकल फॉल्ट के कारण हुआ है। फिलहाल रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत बचाव का काम कर रहे है।
मौके पर पहुंचे रेलवे विभाग के अधिकारी UP News
मिली जानकारी के मुताबिक किसान एक्सप्रेस रविवार की सुबह 4 बजे जा रही थी। जैसे ही ट्रेन बिजनौर के स्योहारा रेलवे स्टेशन पहुंची, वैसे ही एसी कोच के डिब्बे टूट गए। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। राहत की बात यह रही है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
[video width="848" height="464" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/Ll86Q4C8LQkp0hGQ.mp4"][/video]
टेक्निकल फॉल्ट के चलते हुआ हादसा
चश्मदीदों की मानें तो ट्रेन में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी सवार थे। ये अभ्यर्थी पेपर देने के लिए जा रहे थे। फिलहाल मौके पर पहुंचे रेलवे विभाग के अधिकारियों ने ट्रेन को रवाना कर दिया है। हादसे की वजह टेक्निकल फॉल्ट बताई गई है। रेलवे विभाग हादसे की वजहों की जांच कर रहा है। बता दें कि किसान एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली जंक्शन से भटिंडा जंक्शन तक चलती है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।