लखनऊ महिला सिपाही की दबंगई, पड़ोसी को चप्पल से पीटा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:12 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:12 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक महिला सिपाही की दंबगई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सिपाही किसी को चप्पल से मारती हुई नजर आ रही है। हैरानी की बात है कि मौके पर डायल 112 के सिपाही मौजूद थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों तरफ की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। जिस महिला पुलिस की वीडियो वायरल हो रही है वह नम्रता यादव कमिश्नर ऑफिस में तैनात बतायी जा रही है। महिला सिपाही उत्तर प्रदेश के गुडंबा थाना क्षेत्र में रहती है।
UP News
आपको बता दें कि महिला कांस्टेबल का जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें वह हेलमेट लगाए दिख रही है और अपने पड़ोसी से बहस कर रही है। बहस करते-करते बात इतनी आगे बढ़ गई की महिला कांस्टेबल भड़क उठी और चप्पल उतार कर सामने वाला पर हमला बोल दिया। महिला कांस्टेबल की इस हरकत का सामने वाला वीडियो बनाने लगता है तो उसे भी मारने के लिए दौड़ती है।
महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल
मिली जानकारी के अनुसार महिला कॉन्स्टेबल का विवाद पड़ोस के रामेंद्र तिवारी से हो रहा था। दोनों पक्षों के मकान आस पास हैं। दोने के घर का निकलने का रास्ता एक ही है। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि कॉन्स्टेबल नम्रता यादव CCTV लगाकार वहां की निगरानी करना चाहती थी। इसका विरोध रामेंद्र तिवारी सहित कई अन्य लोग कर रहे थे। इसके बाद मौके पर विवाद हो गया और पुलिस बुलानी पड़ गई । इस दौरान महिला कांस्टेबल ने चप्पल उतारकर हमला कर दिया।
CCTV को लेकर हुआ विवाद
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि पुलिस से दोनों ही तरफ के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। DCP नॉर्थ जोन विजय आर शंकर के मुताबिक मोहल्ले में जहां पर इन लोगों के मकान है। वहां पर एक रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष वहां रास्ता होने की बात बताता है,तो वहीं दूसरा पक्षा का कहना है कि वहां रास्ता नहीं है। ऐसे में महिला कांस्टेबल वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाने गई थी। जिसके बाद यह पूरा बवाल हो गया।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।