उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की चमकेगी किस्मत, खुलकर करेंगे एक्सपोर्ट
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:51 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:51 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुश खबरी आई है। खबर यह है कि उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की किस्मत चमकने वाली है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में सक्रिय व्यापारियों की बड़ी संख्या ने नोएडा के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के व्यापारी नेपाल में खुलकर निर्यात (एक्सपोर्ट) कर सकेंगे। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के व्यापारी नोएडा में बड़ी आसानी से फैक्टरी भी लगा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने किया समझौता
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश इकाई ने पड़ोसी देश नेपाल के उद्योग व्यापार संघ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते की जानकारी इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के इंटरनेशनल अफेयर्स चेयरमैन अनुज गर्ग ने इस समझौते की जानकारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली शहर में उत्तर प्रदेश के व्यापारियों तथा पत्रकारों के साथ साझा की है। उन्होंने दावा किया है कि अकेले शामली से ही 100 करोड़ रूपए का एक्सपोर्ट नेपाल में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के शामली में क्या बताया व्यापारी नेता ने
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली शहर में व्यापारी नेता अनुज गर्ग ने बताया कि शामली जिले के कागज वाले बर्तन, माचिस, धूपबत्ती, अगरबत्ती, रिम-धुरा, गैस के चूल्हे आदि उत्पाद नेपाल में बेचे जा सकेंगे। नेपाल के उद्योग व्यापार महासंघ और देश की इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बीच औद्योगिक कारोबार बढ़ाने की सहमति का करार हुआ है। इस करार के बाद जिले में इस साल 100 करोड़ रुपये का आयात-निर्यात होने की उम्मीद है।
श्री गर्ग ने बताया कि जिले के रिम-धुरा, माचिस व अन्य उत्पाद अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों में जाते हैं।
UP News
विदेशों में औद्योगिक इकाइयो का कारोबार बढ़ाने के लिए देश की औद्योगिक इकाइयों की संस्था इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने पहल की है। आईआईए के राष्ट्रीय चेयरमैन नीरज सिघल, इंटरनेशनल अफेयर चेयरमैन अनुज गर्ग आदि उद्यमियों का प्रतिनिधि मंडल 28-29 अप्रैल को नेपाल पहुंचा था। काठमांडू के होटल शैल्टी में आयोजित दोनों देशों के उद्यमियों की बैठक में नेपाल के उद्योग व्यापार महासंघ एफएनआईसी के साथ कारोबार बढ़ाने के लिए विचार विमर्श के बाद समझौता किया गया।
UP News
नेपाल से हुए समझौते के बाद जिले की औद्योगिक इकाइयों का कारोबार नेपाल में भी फैल जाएगा और नेपाल का उत्पाद शामली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के हिस्सों में बेचे जाने की छूट होगी। दो देशों की समझौता वार्ता में आईआईए के राष्ट्रीय चेयरमैन नीरज सिघल, अमन अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, विशाल गुप्ता भी शामिल हुए। 'बताया कि नेपाल में देश के उद्यमियों को उद्योग लगाने की भी सहमति हुई है। नेपाल के बाद दुबई, सऊदी अरब में आईआईए का प्रतिनिधिमंडल विदेशों में मौजूदा सरकार और उद्योग व्यापार संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत करके देश के उत्पादों के आयात-निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। UP News