लाइनमैन की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत,15 मिनट तक लाइन पर लटका रहा शव
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:08 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:08 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। बागपत जिले में स्थित खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बडागांव में विद्युत लाइन सुधारने गये एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने सेमौत हो गई । पांची गांव निवासी लाइनमैन विकास त्यागी विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए तैनात था। स्थानीय लोगों ने बताया कि , विकास त्यागी ने बिजली घर से परमिशन लेकर लाइन को ठीक करना शुरू किया था, लेकिन अचानक लाइन में करंट आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया।
घटना के समय विकास त्यागी करीब 15 मिनट तक लाइन पर लटका रहा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी गंभीर स्थिति को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। घटना के बाद, विकास को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे शहर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुआ हादसा UP News
ये हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बिना उचित सुरक्षा उपकरणों के विद्युत लाइन का काम किया जा रहा था , जिस वजह से यह गंभीर दुर्घटना हुई। लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता देने की भी मांग की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने संविदा कर्मी विकास त्यागी के परिवार के एक सदस्य को एक स्थायी नौकरी देने की भी मांग की है, ताकि परिवार की स्थिति को बेहतर किया जा सके। UP News