ऑनलाइन गैंबलिंग गिरोह का सरगना गिरफ्तार, विदेशी हैकर्स करता था ठगी
Up News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 02:30 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 02:30 PM
Up News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फ़ोर्स UP STF की लखनऊ यूनिट ने साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा किया है। गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। जोकि प्रयागराज का रहने वाला है। STF के मुताबिक़, दानिश विदेशी हैकर्स से मिलकर ऑनलाइन गैंबलिंग के माध्यम से धोखाखड़ी करता था। बता दें कि आरोपी के खिलाफ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में बेंगलुरू साइबर क्राइम में भी दर्ज हैं।
इस वेबसाइट का डालता था लिंक
आरोपी मो. दानिश ने पूछताछ में बताया कि वह विदेशी हैकर्स और साइबर फ्रॉड के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वेबसाइट से ऑनलाइन टेलीग्राम चैनल खरीदते हैं। टेलीग्राम व डार्कवेब के जरिए कई विदेशी हैकर और साइबर फ्रॉड उनके संपर्क में हैं। आरोपी टेलीग्राम चैनल पर ग्रुप बनाकर उसमें फर्जी वेबसाइट व लिंक डाल देते थे।
Up News
STF को मिली थी शिकायत
इसके बाद लोगों को ऑनलाइन खरीददारी करने के लिए और ऑनलाइन लूडो किंग एप पर बेटिंग करने के लिए इनवाइट करते थे। मुखबिर से STF को ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। इस सूचना पर सोमवार देर रात इंदिरा नगर सेक्टर-17 के ओम प्लाजा में छापेमारी की गई। यहां से दानिश को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 2 लैपटॉप और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। Up News