मुजफ्फरनगर में पुलिस के सामने कांवड़ियों का तांडव, वीडियो वायरल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:50 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:50 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुजफ्फरनगर में कड़े इंतजाम होने के बाद भी कांवड़ियों ने उत्पात मचाया है। बताया जा रहा है कि कांवड़ियों ने छप्पर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 में एक गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की है। इतना ही नहीं जब कार का ड्राइवर बचने के लिए ढाबे की तरफ भागा तो उन्होंने वहां घुसकर उसके साथ मारपीट की।
UP News
मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने कार की टक्कर लगने से कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने कार के साथ तोड़फोड़ की और भारी हंगामा खड़ा कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आपको दिखाई दे रहा है कि कांवड़ियों लातों से कार की छत पर चढ़कर उसमें तोड़फोड़ कर रहे हैं, साथ ही कार की पूरी बॉडी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
[video width="1284" height="720" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/1HGdD3_p9opONK-z.mp4"][/video]
कांवड़ियों ने कार की टक्कर होने पर मचाया कोहराम
आपको बता दें कि यह घटना पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के छप्पर थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 की है, जहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को कांवड़ जा रहा था। इस बीच एक कार सवार के साथ उन्होंने जमकर मारपीट की। इस घटना की सूचना पर सीओ सदर राजू कुमार साहू ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर मामले को शांत कराया।
पुलिस ने बताई वजह
दरअसल इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कांवड़ियों द्वारा लक्ष्मी फूड प्लाजा के पास कार को रोककर उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। जब वहां पुलिस ने पहुंची तो घटना का जायजा लेने के बाद पता चला कि उन्हीं के ग्रुप के एक कांवडिए को गाड़ी टक्कर मारकर आई थी। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी ओवरटेक की और लक्ष्मी ढाबे के पास रोककर उनके साथ मारपीट की। UP News