कांवड़ियों का एक बार फिर मुजफ्फरनगर में हंगामा, पेट्रोल कर्मियों से की मारपीट
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:59 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:59 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बार फिर कावड़ियों के हंगामे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है इस बार कांड़ियों ने मंसूरपुर पेट्रोल पंप के ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की और पंप कर्मचारियों की जमकर पीटाई कर दी। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दरअसल यह पूरा हंगामा कांवड़ियों द्वारा आम की गुठली फेंकने से मना करने पर हुआ था।
कांवड़ियों ने फिर की मारपीट और तोड़फोड़
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जनपद स्थित मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर उस समय कांवड़ियों ने उत्पात मचाया जब मनोज नाम के शख्स ने कांवड़ियों को आम खाने के बाद गुठली फेंकने से रोकने लगा। इस बात पर कांवड़िये को गुस्सा आ गया और उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। मनोज के साथ अन्य लोगों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
क्या है पूरी घटना?
इस घटना पर प्रदेश के सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि बुधवार 24 जुलाई 2024 को शाम को लगभग 4 बजे के आसपास थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर में एक पेट्रोल पंप पर कुछ कांवड़ यात्री रुके हुए थे। वहां कांवड़िये आम खाकर के गुठली फेंक रहे थे। जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उन्हें ये सब करने से रोका तो उनके बीच बहस शुरू हो गई।बात इतनी बड़ गई की वह मारपीट पर उतर आए। वहीं कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़ भी की। घायलों को तुंरत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।