कानपुर की मेयर का दबंग रूप, अधिकारी को दी पानी में डुबो के मारने की धमकी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:04 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:04 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव की समस्या होने लगी। इस बीच मेयर प्रमिला पांडे ने अधिकारियों से बैठक की। ताकि इस समस्या को हाल किया जा सके। वहीं इस बैठक में मेयर ने जल निगम के इंजीनियर को धमकी देती हुई नजर आई। उन्होंने कहा अगर मैं अमरनाथ नहीं गई होती तो तुमको उसी में डुबो देती।
UP News
मेयर का फूटा गुस्सा
आपको बता दें मेयर अपने इस बयान के बाद चर्चा का विषय बनती जा रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश के कापुर में बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है। क्योंकि बारिश से पहले निगम ने दावे किए थे कि हमने शहर के सभी नालों की सफाई करवा दी है, लेकिन बारिश होते ही कानपुर के कई इलाकों में जलभराव होने लगा और इसके कारण लोगों को खासा दिक्कत हुई।
कई इलाकों में भरा पानी
बता दें इसी तरह नवीन मार्केट में भी पानी भर गया था। कानपुर की सबसे आलीशान मार्केट में पानी भरने के कारण निगम के काम की पोल खुल गई। इसके बाद सोमवार को मेयर प्रमिला पांडे ने अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। इसी दौरान उन्होंने मार्केट में जल भराव के बारें में चर्चा की और इंजीनियर को धमकी देते हुए कहा कि अगर मैं अमरनाथ नहीं गई होती तो तुमको उसी में डुबो देती
6 जोनों के अधिकारियों संग की बैठक
मिली जानकारी के अनुसार सभी छह जोनों के अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में कानपुर के कई जलमग्न हुए इलाकों को लेकर मेयर ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि शहर की नालियां सही ढंग से साफ नहीं की गई है। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों से साफ रूप से कह दिया कि उनकी गलतियों का खामियाजा उन्हें शिकायतों के रूप में सुनना पड़ रहा है। अपनी यात्रा से लौट कर आईं महापौर ने शहर के कई इलाकों में घूम-घूमकर नाला सफाई की जांच पड़ताल भी की।
इससे पहले भी मेयर दिखा चुकी है गुस्सा
करीब एक महीने पहले ही नालों की सफाई से जुड़ी बैठक में मेयर प्रमिला पांडे की नाराजगी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें नाला सफाई में लापरवाही को लेकर मेयर ने बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता नानक चंद की फाइल को ही फेंक दिया था। प्रमिला पांडे ने अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि अबकी बार नाला भरा तो उसी मे डुबो देंगे। उन्होंने फटकारते हुए कहा कि ये अधिकारी क्या मुझे बुद्धू समझता है। हट जाओ यहां से। UP News