कलयुगी मां : प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बच्चे को उतारा मौत के घाट
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:30 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:30 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का बताया जा रहा है। जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 12 वर्षीय बच्चे की जान ले ली है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।
प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला
जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर में रहने वाले धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें पीड़ित ने कहा था कि, उसकी पत्नी करीब दो महीने पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। शिकायत के मुताबिक इस दौरान महिला अपने 12 साल के बेटे जतिन को भी अपने साथ ले गई थी। पीड़ित का कहना है कि मंगलवार को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी गुड्डू ने उसके बेटे जतिन की हत्या कर दी। पुलिस ने धर्मेंद्र के इन आरोपों पर जतिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टपार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाए जाने से मौत की पुष्टि हुई।
बेटे की बीमारी से परेशान थी महिला
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें दोनों ने अपने गुनाह स्वीकार कर लिए हैं। फिलहाल इस मामले में एसपी ने हत्या के दोनों आरोपियों को लेकर प्रेस कॉन्फेंस की और फिर उन्हें जेल भेज दिया। वारदात को लेकर एसपी का कहना है, आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वो अपने मंदबुद्धि बेटे की बीमारी से परेशान थी जिसकी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।