कानपुर में शूट हुई कबीर सिंह 2, चलती बाइक विद 'रिस्की रोमांस'
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:00 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:00 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक बगैर हेलमेट के बाइक चला रहा है जबकि उसकी प्रेमिका बाइक की टंकी पर बैठकर सरेआम इश्क फरमाती हुई नजर आ रही है। कानपुर के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है।
बाइक पर रोमांस करते दिखे कपल
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के गंगा बैराज के पास स्थित बिठूर रोड का बताया जा रहा है। जिसमें एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां युवक रोमांस करते हुए बाइक चलाने में मसरूफ है वहीं युवती युवक के गले में बाहें डालकर झूमती हुई 'रिस्की रोमांस' कर रही है।
कानपुर पुलिस ने शुरू की जांच
इंटरनेट पर दोनों का ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर बहस शुरू कर दी। जिसके बाद कानपुर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि, नवाबगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं क्योंकि यह घटना नवाबगंज क्षेत्र में हुई थी। बाइक चला रहा युवक कल्याणपुर के आवास विकास 3 का निवासी बताया गया है और उसकी बाइक के अब तक 10 चालान हो चुके हैं। इसके अलावा बाइक का बीमा भी 2023 में समाप्त हो चुका है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस को अब तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस युवती की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। UP News