दारोगा ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, महिलाएं हुई शर्म से पानी-पानी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:07 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:07 AM
UP News : इन दिनों उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर रफ्तार पकड़ लिया है। जिसमें उन्नाव के एक दारोगा बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लोगों का पारा हाई हो गया है और लोगों ने दारोगा की क्लास लेते हुए उन्नाव पुलिस (Unnao Police) पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
UP News
उत्तर प्रदेश के उन्नाव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दारोगा पुलिस चौकी में अंडरवियर पहनकर आराम से बैठे हुए दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि चौकी के सामने भागवत कथा चल रही है, जिसमें कई महिलाएं भी बैठी हुई हैं। दारोगा को कुर्सी पर अर्धनग्न हालत में देख महिलाएं अचंभित हो गई और शर्म से अपना मुंह घुमाकर बैठ गई लेकिन इसके बाद भी दारोगा को बिल्कुल शर्म नहीं आ रही है। इस अमर्यादित घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग गुस्से से लाल-पीले हो गए हैं और उन्नाव पुलिस पर सवाल दागते हुए कह रहे हैं कि उन्नाव पुलिस कैसी है, जिसको बिलकुल शर्म नहीं है?
दिए जांच करने के आदेश
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहे दारोगा की पहचान रामनिवास यादव के नाम से की गई है जो कोल्हुआगाड़ा पुलिस चौकी में तैनात है। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते चौकी प्रभारी की हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने यूपी पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया। वायरल होने का असर यह हुआ कि यूपी पुलिस को वीडियो का संज्ञान लेना पड़ा और उन्नाव पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच संबंधित अधिकारी को सौंप दी है।
दारोगा ने दी सफाई UP News
बता दें ऑन ड्यूटी दारोगा की बेशर्मी का वीडियो वायरल होने के दारोगा ने सफाई देते हुए कहा कि, चौकी में नहाने की व्यवस्था खुले में है। इसलिए मैं जब नहाने गया और बनियान-तौलिया धुली, उतने में ही लाइट चली गई। जब लाइट चली गई तो सोचा अभी थोड़ी देर में लाइट आ जाएगी। इसलिए मैं चौकी पर पड़ी कुर्सी पर बैठ गया। भागवत की कलस यात्रा निकलने वाली थी। महिलाएं आ-जा रही थीं कुछ महिलाएं बैठी भी थीं पर किसी ने मेरा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।