उत्तर प्रदेश में पुलिस की नाक के नीचे बड़ी चोरी को अंजाम दे गए बदमाश, नहीं लगी भनक
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:31 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:31 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एक ज्वैलरी शॉप में चोरों ने बड़ा हाथ मारा है। बताया जा रहा है कि शातिर बदमाशों ने जिस दुकान में डाका डाला है वो किसी सन्नाटे जगह में नहीं बल्कि काफी चहल-पहल वाले इलाके में स्थित है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
पिस्टल लहराकर बदमाश हुए फरार
मामला सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार का बताया जा रहा है। जहां एक ज्वैलरी शॉप पर चोरों ने दिनदहाड़े करोड़ों की चोरी की है। जानकारी के मुताबिक शातिर बदमाशों ने जिस दुकान में डकैती की है वो पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर है। इसके अलावा इलाके में चहल-पहल बनी रहती है। कहा जा रहा है कि चोरी की घटना को अंजाम देने के इरादे से नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर दुकान के अंदर घुसे और 10 से 15 मिनट में ही कीमती सामान उड़ा लिए। ज्वैलरी शॉप से कीमती सामान उड़ाकर बदमाश पिस्टल लहराते हुए बाइक में सवार हुए और मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। शातिर चोरों का ये कारनामा दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।
पुलिस जुटी चोरों की तलाश में
वारदात को लेकर पीड़ित कारोबारी भरत सोनी ने पुलिस को बताया कि, नाकाबपोशी बदमाशों ने दुकान में घुसते ही पिस्तौलें तान दीं और वहां मौजूद सभी लोगों का सिर झुकवा दिया। जिसके बाद डकैतों ने सीधे लॉकर और कैशबॉक्स पर डाका डालना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि सिर नीचे किए जाने की वजह से वो किसी का भी हुलिया नहीं देख सका। इतना ही नहीं डकैतों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर ले जाने की कोशिश भी की। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की जांच-पड़ताल के लिए डीबीआर को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा? UP News
पीड़ित ज्वैलर्स का कहना है कि चोरों ने करीब दो करोड़ की चोरी की है। वहीं इस मामले में अयोध्या मंडल के आईजी का कहना है कि, डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम लगाई गई है और बदमाशों को दबोचने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। आईजी ने इस बात का दावा किया है कि बदमाशों को जल्द ही पकड़कर रिकवरी करवाई जाएगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस लगातार जांच-पड़ताल कर रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।