इफको फूलपुर इकाई ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया नया कीर्तिमान
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:21 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:21 AM
UP News : प्रयागराज में इफको प्रबंध निदेशक डॉ उदय शंकर अवस्थी के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि के दृष्टिकोण आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर कृषि और किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने के लिए इफको लगातार काम कर रहा है।
UP News
इफको फूलपुर इकाई में गत वित्तवर्ष 2023-24 में नए कीर्तिमान स्थापित हुए। यूरिया-I संयंत्र में अब तक की सबसे कम वार्षिक ऊर्जा का खपत 5.818 गीगा कैलरी प्रति मीट्रिक टन के अपने पिछले न्यूनतम रिकार्ड वर्ष 2020-21 में 5.820 गीगा कैलरी प्रति मीट्रिक टन से भी कम रहा। यूरिया-II संयंत्र में अब तक की सबसे कम वार्षिक ऊर्जा का खपत 5.132 गीगा कैलरी प्रति मीट्रिक टन अपने पिछले न्यूनतम रिकार्ड वर्ष 2022-23 में 5.134 गीगा कैलरी प्रति मीट्रिक ऊर्जा का खपत टन से भी कम रहा है। वहीं पूरे इफको फूलपुर संयंत्र की बात की जाए तो इस बार 5.386 गीगा कैलरी प्रति मीट्रिक टन का अपने पिछले न्यूनतम रिकार्ड 2022-23 में 5.398 गीगा कैलरी प्रति मीट्रिक टन से भी कम रहा है। यह एक तरफ यह राष्ट्रीय ऊर्जा का संरक्षण है जो पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही लगभग 32 करोड़ रुपये देश के राजस्व की बचत हुई है।
यूरिया प्लांट को मिले कई पुरस्कार
यूरिया प्लांट का उत्पादन अपने निर्धारित लक्ष्य 18.35 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष 19 लाख मीट्रिक टन रहा है। जो कि अपने क्षमता का लगभग 110 प्रतिशत है। बता दें कि गत वित्तवर्ष में इफको फूलपुर इकाई को विभिन्न क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में, सुरक्षा के क्षेत्र में, पर्यावरण के क्षेत्र में तथा व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त किए है।
टीम को दिया सफलता का श्रेय
इस वर्ष न्यूनतम ऊर्जा खपत के साथ रिकार्ड उत्पादन पर वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया को इस सफलता पर इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी और महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय और महामंत्री विनय यादव ने बधाई दी है। इफको फूलपुर इकाई प्रमुख संजय कुदेशिया ने नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होने इस सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया है। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।