IAS किंजल ने यूट्यूबर उस्मान के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानें वजह?
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:35 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:35 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में IAS किंजल सिंह ने गोंडा के यूट्यूबर उस्मान सैफी उर्फ उस्मान अली के खिलाफ गोमती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत का कारण उस्मान द्वारा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना है। पुलिस के मुताबिक, IAS किंजल सिंह की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अब इस वीडियो के स्रोत और उसके पीछे के उद्देश्यों की जांच कर रही है ताकि उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
UP News
वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणियां
यूट्यूब चैनल संचालक उस्मान सैफी ने सफर नामक यूट्यूब चैनल और ब्लॉग पर किंजल सिंह के दिवंगत माता-पिता के बारे में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। इस वीडियो में उस्मान ने IAS किंजल सिंह के पिता केपी सिंह की हत्या और उनकी मां और बेटियों के संघर्ष पर अभद्र टिप्पणियां की हैं।
वीडियो के वायरल होने पर मुकदमा दर्ज
20 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक करीब साढ़े तीन लाख लोग देख चुके हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, गोमती नगर के विपुल खंड में रहने वाली IAS किंजल सिंह ने यूट्यूबर उस्मान सैफी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। आरोपी ने यह वीडियो उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और चरित्र हनन के उद्देश्य से वायरल किया था।
वीडियो में दर्शाए गए झूठे तथ्य - IAS
IAS किंजल सिंह के मुताबिक, यह वीडियो बिना उनकी अथवा उनके परिवार के किसी भी सदस्य की सहमति से बनाया गया है और यह पूर्ण रूप से निराधार और झूठे तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा, इस वीडियो में उक्त कथित पत्रकार ने बिना किसी साक्ष्य या प्रमाण के अपने दिमाग की उपज से झूठे तथ्य दर्शाते हुए वीडियो को प्रचारित और प्रसारित किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद उनके परिजनों, मित्रों, और हितैषियों के फोन आ रहे हैं, जिससे वह गंभीर रूप से मानसिक दबाव में हैं और उनकी छवि धूमिल हुई है। UP News