मायावती को मिला बड़ा आफर, राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:42 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:42 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को एक बड़ा आफर मिला है। देश की एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता ने उत्तर प्रदेश की सर्व समाज की नेता मायावती को यह बड़ा आफर दिया है। आफर के तहत उत्तर प्रदेश की सीमा से निकल कर मायावती को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है।
UP News
दरअसल केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बीएसपी नेताओं से उनकी पार्टी में शामिल होने की अपील की। साथ ही उन्होंने बीसएपी सुप्रीमो से भी कहा कि यदि वह उनके साथ आती हैं तो उन्हें आरपीआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाएगा।
यूपी में चुनाव लड़ने का किया दावा
आपको बता दे कि भारतीय रिपब्लिकन पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में दो-तीन सीटों को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। सोमवार को लखनऊ के वीवीआइपी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में आरपीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है, इससे दोनों ही दलों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी सीटें जो बीजेपी कभी नहीं जीती उन दो-तीन सीटों पर आइपीआई को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सम्भल और जौनपुर लोकसभा सीट का जिक्र भी किया। अठावले ने कहा इस सिलसिले में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शीघ्र मुलाकात करेंगे।
UP News
80 में से 75 सीटें जीतेगा गठबंधन
रामदास आठवले ने भरोसा जताया कि एनडीए गठबंधन लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 में से 75 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होने कहा कि इंडिया गठबंधन से एक-एक कर लोग बाहर जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कह दी है।
4 मार्च को लखनऊ में होगा सम्मेलन
अठावले ने बिहार के सीएम के बारे में बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार 17 माह के बाद देश-हित में एनडीए में वापस आ गए हैं। हालांकि उन्हें आने-जाने की आदत है। आठवले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी चार मार्च को लखनऊ में बड़े सम्मेलन का आयोजन करेगी। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी बुलाया जाएगा। इस मौके पर आरपीआइ के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता भी मौजूद थे।
मायावती को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को तैयार
रामदास आठवले ने मायावती को रिपब्लिकन पार्टी में आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए मायावती साथ आएं, हम उन्हें रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को तैयार हैं। आठवले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी सिर्फ एससी, एसटी ही नहीं समाज के हर वर्ग को लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। उन्होंने आरपीआई में बीएसपी के नेताओं के आने की अपील करते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के सिद्धांत को आगे बढ़ाना है, तो बीएसपी के नेताओं को आरपीआई में शामिल होना चाहिए। बीएसपी की जगह आरपीआई ले रही है। आठवले ने बीएसपी मुखिया मायावती से साथ आने की अपील की। उनहोने कहा कि बीएसपी मुखिया आरपीआई के साथ आएं तो उनको आरपीआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देंगे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।