उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:04 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:04 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भीषण सड़क हादसा होने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार की ऑटो से जोरदार भिडंत हो गई जिसके बाद कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार आठ लोग जख्मी हो गए हैं। जिनमें से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।
दो कार और एक ऑटो में जोरदार भिडंत
जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात लखनऊ-महमूदाबाद रास्ते पर बद्दुपुर क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास दो कार और एक ऑटो में जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें एक कार सड़क के बगल में स्थित तालाब में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा और मौके पर डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि फतेहपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो को भयंकर टक्कर मारी। उसके बाद सामने से आ रही दूसरी कार में टकराकर तालाब में चली गई।
कहां के रहने वाले थे मृतक
मृतकों की पहचान इरफान पुत्र एहतेशाम, वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली, अजीज अहमद पुत्र मुहर्रम अली, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली और साबरीन पत्नी तारिक काजमी के रूप में की गई है। सभी बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र के उमरा गांव के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। इसके अलावा ऑटो सवार लोग एक रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने के लिए रवाना हुए थे। ऑटो सवार शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद, एक बच्ची अक्सा पुत्री सारिक, वरुना कार चालक नंदना खुर्द गांव का विवेक घायल हैं।
डीएम-एसपी ने क्या कहा? UP News
इस मामले में बाराबंकी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, बद्दुपुर थाना इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में पांच की मौत हुई है, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। यहां तीन गाड़ियां आपस में टकराई थीं, जिनमें दो कार और एक ऑटो है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।