पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की कथित पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, बताया जान को खतरा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:20 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:20 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से इस नगर पालिका से समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी अर्चना पांडा पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को अपना पति बताने वाली अर्चना पांडा ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पहली पत्नी के पुत्र पर हमले का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक व एक्स पर लाइव आकर उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर गुड्डू पंडित की पहली पत्नी के पुत्र सार्थक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूर्व सपा प्रत्याशी अर्चना पांडा पर जानलेवा हमला
सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर सदर नगर पालिका बुलंदशहर की पूर्व सपा प्रत्याशी अर्चना पांडा बुधवार शाम (17 जुलाई) दो बार लाइव आईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम वह बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित अपने घर में मौजूद थीं। तभी एक युवक उनके घर में दीवार फांदकर घुस आया। जिसमें आरोपी का सहयोग उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी किया। वीडियो में वह गाड़ी के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं। वह बोल रही हैं कि संदिग्ध युवक ने उन्हें तथा उनके बेटे जलाकर मार देने की धमकी दी है। साथ ही बोल रही हैं कि वह एसएसपी आवास के बाहर मौजूद हैं। उन्हें धमकाने के लिए उनके पति पूर्व विधायक गुड्डू पंडित भी आ गए हैं। जो कि वीडियो में नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/JyotiDevSpeaks/status/1813765219782652156
UP News
वीडियो बनाकर दी हमले की जानकारी
इसके बाद उनकी एक और वीडियो फेसबुक पर आती है जिसमें वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव व उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव को संबोधित कर रही हैं। वीडियो में अर्चना अपने पति बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर आरोप लगा रहा हैं कि गुड्डू और उनका भाई बाहुबली नेता हैं। उनके साथ भविष्य में कुछ भी हो सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आवास के बाहर नगर कोतवाली पुलिस पहुंची जो कि उन्हें अपने साथ नगर कोतवाली ले गई। कोतवाली में भी अर्चना ने अपने पति, और पति की पहली पत्नी के पुत्र और देवर पर गंभीर आरोप लगाए। अधिकारियों का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक की पहली पत्नी के पुत्र सार्थक समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 191, 115 और 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। UP News