रामलला के भक्तों के लिए खुशखबरी, यात्रियों के समय की होगी अब बचत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:00 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:00 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के बनने के बाद से रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त ट्रेनों से अयोध्या तक पहुंच रहे हैं। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाने की योजना पर काम किया जाना शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश के अयोध्या रूट पर ट्रैक दोहरीकरण डेढ़ महीने पहले ही पूरा हो चुका है। ऐसे में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।
UP News
30 मिनट की होगी बचत - एसएम शर्मा
इस बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि रफ्तार बढ़ने से इस रूट पर सफर में लगभग 30 मिनट की बचत की जा सकेगी। डीआरएम ने बताया कि अयोध्या रूट पर चार खंडों में ट्रैकों का दोहरीकरण हुआ है। उत्तर प्रदेश के दर्शननगर से अकबरपुर के बीच 48.96 किलोमीटर, शाहगंज से जौनपुर तक 33.34 किलोमीटर, रुदौली से सोहावल तक 22.84 किलोमीटर और सफदरगंज से रसौली तक 10.94 किलोमीटर में नए ट्रैकों को बिछाया गया है। साथ ही डीआरएम ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने पिछले साल 2225.09 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था, जो इस लक्ष्य से करीब 7.5% और पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 12.39% ज्यादा रहा है। इस मौके पर सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा भी मौजूद रहीं।
UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।