कोविड महामारी में कोर्ट से मिली पैरोल, फरार होकर मुंबई में छुपा गैंगस्टर
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:25 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:25 PM
UP News : कोविड महामारी के दौरान कोर्ट से 2 महीने की पैरोल मिलने के बाद गाजियाबाद का एक इनामी गैंगस्टर पैरोल जम्प करके मुंबई भाग गया। पिछले 4 सालों से इनामी गैंगस्टर मुंबई में छुपा हुआ था जिसे नोएडा एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी एसटीएफ ने आज 50000 रूपये का इनामी गैंगस्टर को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर का नाम शब्बीर पुत्र हसमुद्दीन है। शब्बीर पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। यूपी एसटीएफ को लंबे समय से इसकी तलाश थी।
कौन है शब्बीर?
गैंगस्टर शब्बीर वर्ष-2002 में बिहार से दिल्ली आया था दिल्ली में उसकी मुलाकात उमर एवं अफरोज से हुई। उमर व अफरोज दोनों पहले से ही अपराधी थे। वर्ष 2019-20 में तीनों ने मिलकर गाजियाबाद के कई घरों में नकबजनी की घटनाएं की थी। शब्बीर पर संगीन धाराओं से मुकदमें दर्ज हैं। वह लम्बे समय से फरार चल रहा था।
पहले भाग चुका था जेल से
शब्बीर को पुराने मुकदमे के चलते जनपद गाजियाबाद की पुलिस द्वारा वर्ष 2020 में जेल भेज दिया गया था। शब्बीर को कोविड महामारी के दौरान न्यायालय ने वर्ष-2020 मार्च महीने में दो महीने की पैरोल दी थी जिसे जंप करके वह फरार हो गया था। फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रूपये का र्ईनाम घोषित किया था।
कैसे पता चला? UP News
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ नोएडा के निरीक्षक सचिन कुमार को पता चला कि जनपद गाजियाबाद का 50000 रूपये का इनामी गैंगस्टर मुंबई में रह रहा है। जिस पर नोएडा एसटीएफ मुंबई पहुंची और शब्बीर को थाना कांदिबली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया । एसटीएफ नोएडा के एक अधिकारी ने बताया कि शब्बीर के पास से 620 रूपये नगद और एक अदद आधार कार्ड मिला है।