यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी, पुराना पेपर एडिट कर टेलीग्राम पर बेचा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:02 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:02 PM
UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का शनिवार को दूसरा दिन है। पहली पाली की परीक्षा 12.05 बजे खत्म हो चुकी। वहीं दूसरी पाली के लिए प्रवेश शुरू हो गया। परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक होगी। इस बीच UP STF ने फैजाबाद रोड लखनऊ से भदोही के अनिरुद्ध मोदनवाल को किया गिरफ्तार है। आरोपी ने टेलीग्राम पर चैनल बनाया। इसके बाद अभ्यर्थियों से एक- एक लाख रुपए में पेपर देने के नाम पर की ठगी की। हालांकि, STF को अभी गिरोह मास्टरमाइंड अभय श्रीवास्तव की तलाश है।
पुराने पेपर किया था एडिट UP News
एसटीएफ के मुताबिक, गूगल से पुराना पेपर डाउनलोड कर उसे एडिट किया फिर अभ्यर्थियों को बेचा। आरोपी पेपर आउट कराने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का एक सदस्य है। जिसके पास से अभ्यर्थियों से रकम वसूलने के ट्रांजैक्शन का स्टेटमेंट और मोबाइल से रकम वसूली का स्क्रीनशॉट बरामद हुआ है। आरोपी ने रकम वसूलने के लिए क्यूआर कोड, फोन पे नंबर उपलब्ध कराया था। हालांकि अभी गिरोह के मास्टरमाइंड अभय श्रीवास्तव की तलाश में एसटीएफ की टीम जुटी हुई हैं।
टेलीग्राम पर चैनल बनकर कर रहा था ठगी
आरोपी अनिरुद्ध ने पूछताछ में बताया कि वह इण्टर की परीक्षा वर्ष 2024 में पास करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। टेलीग्राम पर Earn money online ग्रुप पर पार्ट टाइम पैसा कमाने का मैसेज था, जिसपर उसके द्वारा चैटिंग करते हुए बताया कि वह पार्ट टाइम काम करना चाहता है। इसके बाद ग्रुप संचालक/मास्टर माइण्ड अभय कुमार श्रीवास्तव ने उसे लखनऊ बुलाया और फर्जी नाम व पते का एक सिम उपलब्ध कराया। उस फोन में गुगल-पे, फोन-पे, एअरटेल पेमेन्ट बैंक का एप लोड करके उसके पते पर एअरटेल पेमेन्ट बैंक का ATM आर्डर किया। इस बीच अभय ने कहा कि तुम्हें टेलीग्राम पर मेरे ग्रुप UP Police Constable paper leaked चैनल का संचालन करना है। इससे जो भी पैसा हम लोगों को मिलेगा उसमें तुमको हिस्सा मिलता रहेगा। UP News