प्यार के खातिर लॉ स्टूडेंट बन बैठा शातिर चोर, लखनऊ का है अजब-गजब मामला
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:48 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:48 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। चोरों के डर से लोग घर से बाहर कुछ कीमती सामान लेकर निकलने से भी डरते हैं। चोर हर दिन कोई-न-कोई नया तरीका अपनाकर चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल लेते हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। चलिए जानते हैं कि क्या है लखनऊ का ताजा मामला?
महबूबा के मंहगे शौक पूरे करने के लिए बन बैठा चोर
दरअसल लखनऊ से चोरी का जो ताजा मामला सामने आया है वो गोमती नगर का बताया जा रहा है। यहां एक लॉ स्टूडेंस सिर्फ इसलिए चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा क्योंकि वो अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करना चाहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी महबूबा के मंहगे शौक पूरे करने के लिए एक नहीं बल्कि कई घरों को निशाना बनाया था और मौका पाते ही चोरी करके रफू चक्कर हो जाता था। हैरानी की बात तो ये है कि युवक ने एक हफ्ते के अंदर तीन घरों से ताबड़तोड़ चोरियां की और मौके से भाग निकला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और आरोपी के ठिकाने का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमिका के शौक है बड़े मंहगे
जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वकालत की पढ़ाई कर रहा है और उसने चोरी करने का फैसला प्रेमिका का ख्वाब पूरा करने के लिए लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका का शौक मॉल जाना, शॉपिंग करना, आईफोन लेना और क्लब जाना है। इसके अलावा उसे मूवी देखने का भी बेहद शौक है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से मंहगे आभूषण और नगद रुपए बरामद कर लिए है। इस मामले में डीसीपी साउथ जोन ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर सीसीटीवी कैमरा चैक किया गया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। UP News