उत्तर प्रदेश में सरकारी इंजीनियर बनने के लिए पांच लाख अभ्यार्थी लाइन में
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:22 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:22 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में 5, 6 तथा 7 जून को एक बड़ी परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में सरकारी जूनियर इंजीनियर (जेई) बनने की परीक्षा है। उत्तर प्रदेश में सरकारी इंजीनियर बनने की जेई की परीक्षा में लगभग पांच लाख अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की परीक्षा लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश के 16 शहरों में 56 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं।
UP News
क्या है उत्तर प्रदेश की इस भर्ती में खास
उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों में जूनियर इंजीनियर तैनात किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को जूनियर इंजीनियर उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश का कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा कराता है। यह जिम्मेदारी देश के कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को सौंपी गई है। एसएससी 5, 6 तथा 7 जून को उत्तर प्रदेश के 56 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा कराएगा।
क्या है एसएससी जेई परीक्षा की तैयारी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में स्थित एसएससी मध्य क्षेत्र के कार्यालय में तैनात एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा में यूपी और बिहार (एसएससी मध्य क्षेत्र) के 1,27,171 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसकी परीक्षा 5, 6 और 7 जून को तीन पाली में होगी। इसके लिए 16 शहरों में 56 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार से एसएससी मध्य क्षेत्र की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने लगे हैं।
UP News
एसएससी की ओर से जेई के 968 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 28 मार्च, 2024 से शुरू हुई थी। देशभर के 4,83,557 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें सबसे अधिक यूपी और बिहार के 1,27,171 आवेदन हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र से इसके प्रवेश पत्र 28 मई को जारी हुए थे। प्रवेश पत्र के लिंक से तब परीक्षा केंद्र का शहर और शिफ्ट देखने की व्यवस्था थी। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर एक से तीन बजे और शाम पांच से सात बजे तक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।