सगी बेटी को अश्लील वीडियो दिखा पिता ने की हैवानियत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 09:47 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 09:47 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक पिता अपनी ही बेटी को अश्लील वीडियो दिखाकर हैवानियत करता था। इतना ही नहीं आरोपी पिता अपनी पत्नी औऱ बेटे को जान से मारने की धमकी भी देता था।
UP News
इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है। हैवान पिता से परेशान युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपी पिता को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।
अश्लील वीडियो दिखाकर करता है छेड़छाड़
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया की उसका पिता काफी दिनों से उसके साथ छेड़खानी करता है। छेड़खानी करते- करते वह अश्लील वीडियो भी दिखाता है। बेटी का कहना है कि विरोध करने पर पर वह बेटी की बुरी तरह से पिटाई भी करता है। पिता द्वारा पिटाई के चलते बेटी की आंखें भी खराब हो गई है इसके चलते उसे कम दिखाई देने लगा है।
मां-भाई को मारने की देता है धमकी
पीड़िता ने बताया कि हैवान पिता उसे धमकी देते हैं कि जिस दिन तुम मेरा कहना नहीं मानोगी, उस दिन तुम्हारी मां और भाई की हत्या कर देंगे। पिता की बात न मानने पर वह घर में काफी बवाल करते हैं। बीच- बचाव करने के लिए जब भी मां और भाई आते हैं तो उनकी भी बुरी तरह से पिटाई करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घर का पूरा माहौल पिता के तांडव से खराब चल रहा है। डर की वजह से पिता की हरकतों को उसने काफी दिनों तक बर्दाश्त किया। अब आए दिन इस तरह की घटना से परेशान हो गई।
आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर गोरखनाथ थाने के सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता के घर पर गई थी। आरोपी वहां से भाग गया था। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।