नोएडा की रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने वाले एल्विश से फिर पूछताछ
Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:51 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:51 PM
UP News : यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किल में फंसता नजर आ रहा है। दरअसल नोएडा की रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले बिगड़ैल एल्विश को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ स्थित ईडी के दफ्तर में एल्विश से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले भी एल्विश सांपों के जहर पिलाने के आरोप में जेल जा चुका है।
फिर पूछताछ करेगी ईडी
आपको बता दें कि इससे पहले भी ईडी एल्विश यादव से पूछताछ कर चुकी है। 23 जुलाई को एल्विश से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई थी, लेकिन तब भी वो कई सवालों के जवाब देने से बचता रहा था। और अपने जवाब घुमा फिराकर दिए थे।जिसके बाद अब ईडी ने उसे फिर से एल्विश को बुलाया है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा की रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में बीते साल 8 नवंबर 2023 को केस दर्ज किया गया था। इसके बाद ईडी ने मई 2024 से इस मामले की जांच शुरू की है।
रेव पार्टियों में करता था जहर सप्लाई
मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूबर एल्विश यादव पर जानवरों की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया था। ये संस्था बीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था है। पुलिस ने इस संबंध में नोएडा की एक रेव पार्टी से उसके एजेंट और सपेरों को भी गिरफ्तार किया था। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।