बारिश के चलते यूपी रोडवेज बस में दिखा तालाब सा मंजर, सफर करना हुआ मुश्किल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:57 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:57 PM
UP News : पिछले कुछ दिनों पहले लगातार पड़ रही गर्मी ने उत्तर भारत के कई इलाकों को अपने चपेट में लेकर लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। गर्मी का प्रचंड रूप और लगातार पड़ रहे लू के थपेड़ों से परेशान होकर लोग अपने-अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए थे। जून की समाप्ति में मानसून ने एंट्री मारा। बाारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली लेकिन उससे कई ज्यादा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों की जिन्दगी तहस-नहस होती दिखाई दे रही है। इन दिनों उत्तर प्रदेश के बांदा जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बांदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बारिश के चलते पानी बस के अंदर जा घुसा। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पानी-पानी हुई बस
वायरल हो रहा वीडियो बांदा जिला का बताया जा रहा है। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि रोडवेज बस के अंदर बारिश के दौरान कैसे कुछ जगहों पर पानी टपक रहा है। हालांकि बस में कम यात्री ही सवारी कर रहे हैं लेकिन वो भी सीट पर पानी होने के चलते बैठने में मजबूर है। बस के अंदर पुरुष से लेकर महिलाओं तक को पानी से बचाव करते हुए देखा जा सकता है। हैरानी तो तब हुई जब रोडवेज बस के अंदर एक यात्री बारिश के दौरान छाता लगाकर बैठा हुआ नजर आया। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाकायदा यात्रियों ने तमाम सवाल करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बांदा से महोबा जा रही थी बस UP News
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवहन विभाग एक्शन में आया और अफसरों ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस बांदा से महोबा की ओर रवाना हो रही थी। मौके से किसी ने इसका वीडियो बनाकार वायरल करते हुए लिखा, 'जरा सी बारिश में रोडवेज बस की खुली पोल। रोडवेज बस में पानी की वजह से छाता लगाने को मजबूर हुए यात्री। यात्री भीग कर यात्रा कर रहे बांदा से महोबा। ऐसी बस कभी नहीं देखी होगी।' वहीं बांदा-चित्रकूट के रोडवेज सर्विस मैनेजर (SM) बी के मौर्य ने बताया कि, वायरल वीडियो संज्ञान में लिया गया है। तत्काल संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।