कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के इस जिले में 2 अगस्त तक स्कूल बंद
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:06 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:06 PM
UP News : उत्तर प्रदेश से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह कदम सुरक्षा और यातायात को ध्यान में रखते हुए उठाया है। बताया जा रहा है कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, हरिद्वार और सहारनपुर सहित कई जिलों में 8 दिनों तक स्कूल बंद रखे जाएंगे।
UP News
इस बात का आदेश जारी करते हुए हापुड़ की जिला मजिस्ट्रेट प्रेरणा शर्मा ने कहा, "26 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि यात्रा के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो।"
सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश
मजिस्ट्रेट प्रेरणा शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 26 जुलाई से 2 अगस्त तक हापुड़ के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि यात्रा के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो।" साथ ही आगे कहा कि जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन भी शुरू कर दिया गया है।
मेरठ में 2 अगस्त तक स्कूल बंद
बता दें कि मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भी जनपद के सभी स्कूल और कॉलेज को आठ दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्कूल और कॉलेज बंद को लेकर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई भी स्कूल और कॉलेज आदेश के बाद भी खुला पाया तो उर पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी स्कूल और कॉलेजों को 2 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। UP News