यूपी में डॉक्टर बना हैवान, साथ काम करने वाली नर्स से की गंदी हरकत
Greater Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:12 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:12 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक रेप जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने एक नाइट ड्यूटी में तैनात नर्स के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता नर्स का आरोप है कि इस काम में वार्ड ब्वॉय और एक महिला नर्स भी शामिल है। इन दोनों ने जबरदस्ती नर्स को डॉक्टर के कमरे में भेजकर बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया था।
नर्स के साथ रेप की घटना UP News
आपको बता दें कि रेप की घटना के बाद आरोपियों ने किसी से कुछ नहीं बताने की धमकी दी और कहा अगर किसी को बताने की कोशिश की तो अपनी जान से हाथ धो बैठोगी। यह पूरी घटना ठाकुर द्वारा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने ठाकुरद्वारा थाने में डॉक्टर शाहनवाज, नर्स मेहनाज और जुनैद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजन ने बताया कि उनकी बेटी 10 महीने से निजी अस्पताल में नर्स का काम कर रही है।17 अगस्त को शाम 7 बजे नाइट ड्यूटी करने के लिए गई थी।
आधी रात के बाद नर्स के साथ हुई वारदात
ड्यूटी के दौरान पीड़ित नर्स को एक दूसरी नर्स ने कहा कि डॉ. शाहनवाज उसे बुला रहे है। इस पर पीड़िता ने जाने से इनकार कर दिया था। उसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे दोबारा वार्ड ब्वॉय जुनैद आया और कहा डॉक्टर के पास चली जाओ। फिर जबरदस्ती उसे डॉक्टर के कमरे में ले जाकर बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया।
पीड़िता ने लगाई थी मदद की गुहार UP News
पीड़िता ने दूसरी नर्स को आवाज देकर मदद के लिए पुकारा था, लेकिन उसकी मदद करने कोई नहीं आया। इसके बाद डॉक्टर शाहनवाज ने पीड़ित नर्स के साथ रेप किया। डॉक्टर ने कहा कि जितने पैसे चाहिए मैं दे दूंगा, लेकिन किसी को कुछ मत बताना। अगर बताया तो जान से मरवा दूंगा।
अस्पताल को किया जा रहा सील
इस मामले में सीएमओ मुरादाबाद डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है और अस्पताल के लाइसेंस के निरस्त और सील करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गए है। UP News