रमजान के दौरान बढ़ी मुस्लिम समुदाय की मुश्किलें, संभल में लाउडस्पीकर पर प्रशासन सख्त
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:59 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:59 PM
UP News : संभल में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर के मुद्दे को लेकर सियासत गर्मा गई है। पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ सख्ती दिखानी शुरू की है, जिससे मुस्लिम समुदाय को मुश्किलें आ रही हैं। AIMIM ने डीएम को पत्र लिखकर रमजान के दौरान रोज़ा इफ्तार के समय केवल 2 मिनट के लिए लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति की मांग की है।
पुलिस ने कई मस्जिदों से जब्त किए लाउडस्पीकर
इस बीच, कुछ मौलवियों ने यह चेतावनी दी है कि अगर लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं मिली तो ताशे का इस्तेमाल कर लोगों को सहरी और इफ्तार का समय बताया जाएगा। पुलिस ने अब तक कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर जब्त कर लिए हैं, और मस्जिदों के मुतवल्लियों को इस मामले में चेतावनी दी है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करें।
अब तक हुए छह मुकदमे
संभल में पुलिस की सख्ती की वजह से माहौल और तनावपूर्ण हो गया है, खासकर हिंसा के बाद से पुलिस अलर्ट मोड में है। एसपी केके बिश्नोई ने यह भी कहा कि प्रशासन ने अब तक छह मुकदमे दर्ज किए हैं और उम्मीद जताई है कि सभी धार्मिक स्थल शासन के निर्देशों का पालन करेंगे। UP News