सख्ती के बावजूद नियम तोड़ता दिखा शख्स, अब पुलिस सिखाएगी सबक
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:28 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:28 PM
UP News : आजकल लोगों के सिर रील बनाने का भूत कुछ इस कदर चढ़ा हुआ है कि लोग जरा सी व्यूज पाने के लिए कानून की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों के हर दिन बदलते कारनामे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेना पड़ रहा है। सख्ती के बावजूद लोगों के सिर पर रील बनाने का खुमांर चढ़ा हुआ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया है।
लाल बत्ती लगाकर वीडियो बनाना पड़ा भारी
वायरल हो रहा वीडियो देवरिया का बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक स्कॉर्पियो पर लाल बत्ती लगाकर सिंघम स्टाइल में रील बनाता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया है और युवक की गाड़ी को सीज करके उसका चालान कर दिया है।
[caption id="attachment_165946" align="aligncenter" width="530"] Credit-Social Media[/caption]
रील बनाने के लिए खरीदी थी गाड़ी UP News
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां योगी सरकार लाल बत्ती और हूटर लगे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है, वहीं कुछ लोग अब भी रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी शाहिद उर्फ अंशु खान को कस्टडी में लेते हुए उसके खिलाफ धारा 151 के तहत एक्शन लिया है।