देवरिया DM दिव्या मित्तल फिर छाई, निरीक्षण के दौरान SDM की लगाई क्लास
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:09 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:09 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की तेज तर्रार डीएम दिव्या मित्तल Deoria DM Divya Mittal) आए दिन अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत ही लेती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है जिसे लोगों का खूब प्यार भी मिलता है। इसी बीच देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल (Deoria DM Divya Mittal) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिव्या मित्तल का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है। वीडियो में दिव्या मित्तल बरहज तहसील के SDM अंगद यादव को कुछ इस कदर हिदायत दे रही है कि लोग उनकी वाहवाई करने लगे हैं।
DM के तेवर हैं अनोखे
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की डीएम दिव्या मित्तल का जो हालिया वीडियो सुर्खियों में आया है। उसमें वो बरहज तहसील के SDM अंगद यादव को सख्त हिदायत देते हुए गांव के प्रधान सहित अन्य फरियादियों के साथ तहजीब से बात करने की हिदायत देती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा डीएम गांव की महिला प्रधान के साथ बातचीत करके खिलखिलाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में डीएम को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, अरे, चलो अब शांत हो जाओ, लो कुछ खाओ। दिव्या मित्तल की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
जलभराव प्रभावित गांव का किया निरीक्षण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीएम दिव्या मित्तल ने मंगलवार (27 अगस्त) को तहसील बरहज के अंतर्गत अस्थायी जलभराव प्रभावित गांव भदिला प्रथम का निरीक्षण किया, साथ ही चौपाल के माध्यम से गांव के लोगों को जागरूक किया। दरअसल ये इलाका राप्ती नदी के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। जहां डीएम दिव्या मित्तल प्रशासनिक अमले के साथ बोट के सहारे पहुंची थी। डीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा गांव में एक चौपाल भी लगवाई गई जिसमें महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग शामिल थे और गांव के लोग डीएम को गांव से जुड़ी समस्याओं को बता रहे थे।
ग्रामीणों की समस्याओं को ठीक से नहीं सुना जाता हैं
वीडियो में देखा जा सकता है कि डीएम दिव्या मित्तल एसडीएम को इन समस्याओं को सुनने व जल्द निस्तारण करने के निर्देश दे रही हैं। इसी बीच बगल में बैठी गांव की महिला प्रधान शिकायत करते हुए ये कह रही है कि उनकी समस्याओं को ठीक से नहीं सुना जाता है। उनके पति जब तहसील या ब्लॉक समस्या लेकर जाते हैं तो उन्हें टरका दिया जाता है। महिला की बात सुनकर एसडीएम अंगद यादव इसका विरोध करते हुए बातें बनाने लगे। जिसपर डीएम ने एसडीएम को बीच में ही रोकते हुए कहा तमीज से बात रखिए, अगर गांव का एक ग्रामीण भी जाए तो उसकी समस्या या गांव की समस्या को ठीक से सुना जाए। अपने अधिकारियों को थोड़ा टाइट करिए।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।