क्रिकेट ग्राउंड बना जंग का मैदान, जरा सी बात पर भिड़े बच्चे, एक की मौत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:12 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:12 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है। दरअसल कानपुर में क्रिकेट खेलते समय एक मासूम बच्चे की जान चली गई। जिससे क्रिकेट ग्राउंड में हाहाकार मच गया। अब इस पूरी घटना से आस-पास के इलाकों में हडकंप मच गया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
UP News
ये मामला कानपुर के जाजमऊ स्थित एक पार्क का बताया जा रहा है। जहां क्रिकेट खेलते समय ग्राउंड पर दो बच्चे एक-दूसरे से भिड़ गए। जिसके बाद एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को जोरदार घूंसा जड़ दिया। जिससे बच्चा जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि बच्चे ने पहले ही दम तोड़ दिया। चूंकि परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है, इसलिए मौत की असली वजह का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
नो बॉल को लेकर भिड़े थे बच्चे
जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान एक 10 साल का बच्चा मैदान में गिर पड़ा जिसपर उसे अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये पूरी घटना इलाके में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। बाताया जा रहा है कि जिस वक्त बच्चा बॉलिंग कर रहा था, मोहल्ले का ही एक हमउम्र लड़का बैटिंग कर रहा था। तभी नो बॉल को लेकर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बच्चे आपस में भिड़ गए। जिसके बाद बॉलिंग करा रहे बच्चे ने उसपर घूंसे से कई वार किए जिससे दूसरा बच्चा बेहोश होकर ग्राउंड में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
मां का रो-रोकर हाल है बुरा
कहा जा रहा है कि बच्चे की मौत की खबर मिलते ही मौके पर थानेदार पहुंचा और परिजनों से बात की, लेकिन उन्होंने कोई भी शिकायत करने से इंकार कर दिया। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से भी मना कर दिया। बच्चे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।