सीएम योगी का पश्चिमी दौरा रद्द, कांवड़ियों पर नहीं बरसाएंगे फूल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:10 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:10 AM
UP News : सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह इस साल भी शिवभक्त कांवड़ियों पर आसमान से फूल बरसाने वाले थे। पर अब उनका दौरा रद्द हो गया है। आज शिवरात्रि के दिन शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ, बागपत, गाजियाबाद तीनों जिलों में हवाई दौरा करना था।
सीएम का दौरा हुआ रद्द UP News
राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का सर्वेक्षण करना था। मुख्यमंत्री योगी को करीब एक घंटे तक कांवड़ यात्रा मार्ग का सर्वेक्षण करना था। इस दौरान मुख्यमंत्री मेरठ में बाबा औघडऩाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव और गाजियाबाद में दूधेश्वरनाथ मंदिर का सर्वेक्षण का भी कार्यक्रम था। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को जायजा लेने के साथ ही कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा भी करनी थी। मुख्यमंत्री के तीन जिलों में कार्यक्रम के बाद गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर थी। लेकिन अब सीएम का दौरा रद्द हो गया है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।