रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बहनों को तोहफा, कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:11 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:11 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। दरअसल रक्षाबंधन के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं के लिए नगरीय बसों को मुफ्त कर दिया है। दरअसल प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 अगस्त से रात 12 बजे से लेकर 19 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं को नगरीय बसों में मुफ्त सफर कर सकती है।
इन शहरों में मिलेगी फ्री सेवा UP News
आपकी जानकारी के लिए बता दें की बस में मुफ्त सफर प्रदेश के 15 प्रमुख शहरों के लिए जारी किया गया है। जिनमें लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहाँपुर, आगरा एवं मथुरा-वृन्दावन शामिल हैं, इन शहरों में एसपीवी के माध्यम से संचालित नगरीय बसों में फ्री बस सेवा उपल्बध कराई जाएगी।
अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश
दरअसल शासन द्वारा यह निर्णय महिलाओं की सुविधा को देखते हुए लिया गया है, जिससे वे रक्षाबंधन पर्व का आनंद उठा सकें और अपने भाइयों के पास बिना किसी असुविधा के लिए राखी बंधने जा सके। इस निर्णय के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने और सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस योजना का फायदा महिलाओं को सुचारू रूप से मिल सके। प्रदेश सरकार का यह प्रयास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी खास बनाने की एक पहल है। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।