यूपी में चिटफंड कंपनी लोगों से करोड़ों रुपये लेकर फरार, दिया था ये लालच
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:43 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:43 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। जहां लोगों को 15 दिन में पैसे डबल का लालच देकर एक चिटफंड कंपनी करोड़ो लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि कंपनी के लोगों ने किसी के पैसे हफ्तेभर में तो किसी के 10 दिन में डबल करने का वादा किया था। लेकिन यह चिटफंड कंपनी कई लोगों को चूना लगाकर फरार हो गई। ठगी के शिकार हुए लोगों ने महीनों तक ऑफिस के चक्कर काटे। जब कोई नहीं मिला तो कंपनी संचालक के घर जाकर हंगामा कर दिया।
पैसे डबल कर दिया था लालच
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में अरबाज इंटरप्राइजेज के नाम से चिटफंड कंपनी चल रही थी। कंपनी संचालक ने लोगों को 10 से 15 दिन में पैसे डबल करने का लालच दिया। कंपनी वालों ने कुछ दिन तक तो पहले कुछ पैसे दिए भी , ताकि लोग उनके झांसे में फंस जाए और उनपर विश्वास होने लगे। इसके बाद कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों तक की जमा पूंजी लगवा दी। इतना ही नहीं कई महिलाओं ने तो अपने गहने तक गिरवी रखकर इस लालच में पैसे लगा दिए।
महिलाओं ने गहने तक रखे थे गिरवीं
ताकि 15 दिन में पैसा डबल मिले और वह अपनी ज्लैवरी छुड़वा लेंगी। इसके बाद इसके बाद जब काफी पैसे जमा हो गए तो कंपनी गायब हो गई। कई दिनों तक लोग कपंनी के चक्कर लगते रहे। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कंपनी संचालक के घर पर जाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को जैसे तैसे शांत कराया।
ये लोग मिलकर चला रहे थे कपंनी UP News
इस मामाले में पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पैसे डबल होने के लालच में दोस्तों से पचासों लाख रुपये जमा करवा दिए। अब कंपनी के ऑफिस आने पर सिर्फ तारीख मिलती है। कई महिलाओं ने तो अपने गहने घर गिरवीं रख दिए थे। पूर्व सभासद सुनील कुमार ने बताया कि अयाद, काशन, अमीर, अदनान मिलकर कंपनी चलाते थे। इनके लालच में अपने दस दोस्तों के 53 लाख रुपये कंपनी में लगवा दिए। अब न ही कोई मिल रहा है और न ही पैसे वापस दिए जा रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज किया कंपनी के खिलाफ केस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गंजमुरादाबाद के रहने वाले अयान, काशान, आमिर और अदन्नान ने मिलकर चिट फंड कंपनी शुरू की थी.। इन लोगों ने सैकड़ों लोगों को 15 दिन में पैसे डबल होने का लालच देकर उनकी कमाई कंपनी में जमा करवा ली। कुछ दिन तक पैसा देते रहे, फिर जब बड़ी संख्या में लोगों ने पैसे जमा करवा दिए, तो करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।