बड़ी खबर : मुख्यमंत्री योगी ने बुलडोजर का एक्शन रोका, लखनऊ के सैकड़ों परिवार उजड़ने से बचे
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लखनऊ में पंतनगर, खुर्रमनगर, अबरार नगर समेत कुकरैल नदी किनारे में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंत नगर, खुर्रम नगर और अबरार नगर में कुकरैल नदी के किनारे बने मकानों को नहीं गिराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा 35 मीटर की चौड़ाई पर्याप्त है, इस सीमा के भीतर कोई भी संरचना प्रभावित नहीं होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। यह फैसला योगी ने अफसरों के साथ हुई बैठक में लिया है।
अवैध मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर
आपको बता दें कि योगी सरकार ने सैकड़ों परिवार के घर उजड़ने से बचा लिए है। इस खबर के आते ही इलाके के निवासियों ने जमकर जश्न मनाया और सीएम को धन्यवाद दिया। दरअसल कुकरैल रिवरफ्रंट के दायरे में अकबरनगर के बाद आए रहीमनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इंद्रप्रस्थ नगर और अबरार नगर के लोग अपने घरों को अवैध बताकर लाल निशान लगाए जाने से गुस्से और गम में थे। इसके विरोध में लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।
UP News
बैठक के बाद लिया गया फैसला
जब इस मामले ने तूल पकड़ लिया तो यह बात सीएम योगी तक पहुंची। जिसके बाद इस मामले को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक के बाद सीएम ऑफिस की ओर से निर्देश दिया गया कि पंतनगर, खुर्रम नगर और अबरार नगर आदि में कुकरैल नदी के किनारे बने घरों को अब नहीं तोड़ा जाएगा। यहां बने सैकड़ों मकानों पर पिछले दिनों प्रशासन की ओर से 'लाल निशान' लगाया था, जिसका मतलब था कि इन घरों का तोड़ा जाएगा। इस मामले में सीएम ऑफिस की ओर से कहा गया कि कुकरैल नदी के पास मौजूदा 35 मीटर की चौड़ाई पर्याप्त है, इस सीमा के भीतर कोई भी स्ट्रक्चर प्रभावित नहीं होगा, यानि तोड़फोड़ नहीं होगी। सीएम की ओर से आश्वासन मिलने के बाद इलाके के निवासी से खुशी से झूम उठे।