बसपा प्रमुख मायावती गठबंधन में हुई शामिल, एक प्रदेश में गठबंधन
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:00 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:00 PM
UP News : लोकसभा चुनावों की तैयारी के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया सुश्री मायावती भी गठबंधन के रास्ते पर आगे बढ़ गई हैं। मायावती तथा उनकी पार्टी बसपा ने अकेले ही लोकसभा चुनाव लडऩे की घोषणा की थी। अब सुश्री मायावती की पार्टी बसपा ने गठबंधन में शामिल होकर सबको चौंका दिया है। एक प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन करने की घोषणा की है।
UP News
राजनीति में कुछ भी हो सकता है
सब जानते हैं कि राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। एक दिन पहले तक नेता कुछ बोलते हैं तो अगले दिन कुछ और ही बोलने लगते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है बसपा की मुखिया मायावती ने अब गठबंधन की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भले ही उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लडऩे का एलान किया है। लेकिन अन्य राज्यों में वो नए साथियों की तलाश में जुटी हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए बसपा को तेलंगाना में एक नया साथी मिल गया है। बसपा ने दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों ने आगामी चुनाव के लिए गठबंधन में एक साथ मिलकर चुनाव लडऩे का एलान किया है। बसपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने बीआरएस के मुखिया केसीआर से मुलाक़ात की, जिसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगला संसदीय चुनाव बीआईएस और बीएसपी मिलकर लड़ेंगे। दोनों के बीच आज सीटों को लेकर चर्चा हो सकती है। दोनों दलों ने गठबंधन का फैसला ऐसे में समय में लिया गया है जब एक दिन पहले ही बीआरएस ने अपने चार प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।
हो गई गठबंधन की घोषणा
बसपा नेता कांति कल्पि ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें दोनों नेता दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने लिखा, बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.आरएस प्रवीण कुमार पूर्व मुख्यमंत्री बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने जल्द ही होने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा और बीआरएस पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा करने के लिए एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की।