अनजान लड़के संग देख भाई को खौला खून, दी रूह कंपाने वाली सजा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:13 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:13 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने जरा सी बात पर अपने बहन की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल हत्यारोपी भाई ने अपनी बहन को एक अनजान लड़के के साथ देख लिया था। जिसके बाद वह गुस्से से आगबबूला हो गया और गुस्से में उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
वारदात के बाद भाई मौके से फरार है। घर के अंदर का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
भाई ने अपनी बहन को कुल्हाड़ी से काटा
मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना उत्तर प्रदेश के जमानियां कोतवाली क्षेत्र की है। जहां मंगलवार की देर शाम भाई संतोष ने अपनी 17 साल की बहन की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से भाग हो गया। वहीं, घटना से घर में हड़कंप मच गया। घरवाले युवती के गले पर कपड़ा बांधकर खून को रोकने का प्रयास करते रहे। पिता महातिम बिंद ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर मची अफरातफरी के बीच पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर में खून ही खून बिखरा हुआ था। युवती की गर्दन कटी हुई थी और उसपर कपड़ा बांधा गया था। इस मंजर को देखकर लोगों में दशहत बैठ गई है।
UP News
घर में युवती की मिली लाश
वहीं इस मामले में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि महातिम नामक शख्स के द्वारा सूचना दी गई थी कि बेटे संतोष ने बेटी पर हमला कर दिया है। इस हमले में वो लहूलुहान हो गई है। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती मृत अवस्था में पड़ी थी। डॉक्टरों ने उसको मरा हुआ घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फरार हत्यारोपी भाई की तलाश शुरू कर दी गई। इसके संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। परिजनों ने बताया कि संतोष ने बहन को किसी के साथ देख लिया था। भाई को बहन का फोन पर बात करना भी नहीं पसंद था। इसी खुन्नस में आकर उसने अपनी बहन से पहले बहस की इसके बाद भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। UP News