मुरादाबाद तहसील में चल रही थी घूसखोरी, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:33 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:33 AM
UP News : बरेली रेंज की विजिलेंस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तहसील का एक क्लर्क उस समय विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ा जब वो 50 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। जिसके बाद बरेली रेंज की विजिलेंस टीम द्वारा घूसखोर क्लर्क को घसीटते हुए बाहर लाया गया। इस दौरान तहसील में अफरा तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस थाने में आरोपी पर भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
बाबू ने काम के बदले मांगा था रिश्वत
जानकारी के अनुसार कई दिनों से बरेली रेंज की विजिलेंस टीम ठाकुरद्वारा के एसडीएम के स्टेनो क्लर्क को ट्रेस कर रही थी और आखिर में टीम के हाथ एक बड़ी सफलता लग गई। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में तहसील के एक क्लर्क को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोप है कि बाबू ने काम कराने के बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी और वो रिश्वत के पैसों को टेबल के नीचे गिन रहा था। जिसके बाद बिना देर किए बरेली विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और उसे घसीटते हुए थाने ले गई। जहां आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
नोट गिनते पकड़ाया क्लर्क
मिली जानकारी के मुताबिक ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक किसान के बेटे ने विजिलेंस की बरेली यूनिट में एसडीएम ठाकुरद्वारा के स्टेनो सचिन शर्मा द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद शनिवार को विजिलेंस की टीम ने किसान के केमिकल लगे नोटों के साथ एसडीएम ऑफिस से रंगे हाथों स्टेनो को नोट गिनते हुए धर दबोचा। इस मामले में पुलिस ने बताया कि, गांव के युवक ने विजिलेंस थाने में आकर शिकायत की थी कि उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग ठाकुरद्वारा में मौजूद एसडीएम के स्टेनो सचिन शर्मा के द्वारा की जा रही है। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाबू को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। फिलहाल आगे की कार्रवाई बरेली विजिलेंस की टीम द्वारा लगातार की जा रही है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।