यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, बिजली कनेक्शन होने वाला है दुगाना महंगा !
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:54 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:54 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के रहने वालों के लिए एक बूरी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश में अब आपको बिजली कनेक्शन लेना भारी पड़ सकता है। अगर अपने अबतक बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है तो जल्दी ले लीजिए। वरना आपको बाद में इसकी भारी रकम चुकानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड ने लाइन चार्ज बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दाखिल किया है। अगर यह प्रस्ताव पास हुआ तो दुकान और घर तक का बिजली कनेक्शन दोगुना महंगा हो जाएगा।
बिजली कनेक्शन होने वाला है महंगा UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए आपकी जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। कास्ट डाटा बुक को लेकर नियामक आयोग ने यूपीपीसीएल से प्रस्ताव मांगा था। उपभोक्ता परिषद ने बिजली कनेक्शन के बढ़े दामों के प्रस्ताव का विरोध किया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं को 40 मीटर के दायरे में कनेक्शन लेने के लिए सामान्य लाइन चार्ज देना पड़ता है। वर्तमान में इसके लिए 2 किलो वाट के विद्युत कनेक्शन के लिए 150 रुपये चार्ज अदा करने होते हैं। वहीं, 3 से 4 किलोवाट कनेक्शन के लिए 398 रुपए लाइन चार्ज लिया जाता है। वहीं, 5 से 10 किलोवाट के कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को 2036 रुपये तक देने पड़ते हैं। प्रस्ताव पास होते ही इसके दाम में कई गुना इजाफा हो जाएगा।
40 मीटर के कनेक्शन पर भी चार्ज
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड ने जिस प्रस्ताव को नियामक आयोग को भेजा है, उसमें 2 किलोवाट के लिए लाइन चार्ज 150 बढ़ाकर 1500 कर दिया जाएगा। नए प्रस्ताव में जो दरे प्रस्तावित हैं, उनमें अप टू 100 मीटर लिखा गया है। ऐसे में 40 मीटर के अंदर वाले उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने में बढ़े हुए दामों को अदा करना पड़ेगा।
इन पर होगा इतना चार्ज UP News
मिली जानकारी के अनुसार 3 से 4 और 5 से 10 किलोवाट के कनेक्शन लेने के लिए भी कई गुना लाइन चार्ज देना पड़ सकता है। नए प्रस्ताव में 3 से 4 किलोवाट के कनेक्शन के लिए 398 रुपये की जगह 3500 और 5 से 10 किलोवाट के विद्युत कनेक्शन के 2036 की जगह 10 हजार रुपये देने पड़ेंगे। नए प्रस्ताव से विद्युत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर खासा असर पड़ेगा। इसका विरोध उपभोक्ता परिषद कर रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।