फैक्ट्री मालिक की हत्या में बड़ा खुलासा, बिजनेस पार्टनर ने खून से रंगे थे हाथ
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:08 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:08 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। सोमवार को जूते की सोल बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक संजीव गुप्ता का शव उनके ऑफिस में पड़ा हुआ मिला था।धारदार हथियार से किसी ने संजीव का गला काट कर उसकी हत्या कर दी थी। आगरा पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए संजीव के बिजनेस पार्टनर रितेश को गिरफ्तार किया है ।
हत्याकांड में था नजदीकी का हाथ
संजीव मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला था। संजीव गुप्ता पार्टनरशिप में आगरा के UPSIDC क्षेत्र में जूते के सोल की फैक्ट्री चलाता था । संजीव गुप्ता रविवार की रात फैक्ट्री में ही रुक गया था । वह अपने ऑफिस में सो गया था । ऑफिस में किसी ने संजीव की गाला काट कर हत्या कर दी थी। सुबह जब कर्मचारी फैक्ट्री पहुंचा, तो उसने संजीव की खून से लथपथ लाश देखी थी ।शुरुवाती जाँच में पुलिस ने हत्याकांड में किसी नज़दीकी का हाथ बताया था।
4 दिन में किया खुलासा
आगरा पुलिस ने सोल कारोबारी संजीव गुप्ता के बेरहमी के साथ हुए कत्ल का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में रात के समय संजीव के बिजनेस पार्टनर रितेश गुप्ता ने सोल काटने वाले ब्लेड से संजीव का गला काट दिया था।सीसीटीवी कैमरो की मदद से पुलिस ने केस का पर्दाफाश कर आरोपी पार्टनर को अरेस्ट कर लिया है।रितेश ने पूछताछ में हत्या की बात क़बूली है।
मकान को लेकर था विवाद
रितेश ने पूछताछ में बताया कि उसके और संजीव के व्यापारिक रिश्ते थे। मिली जानकारी के मुताबिक़ साझे में ख़रीदे गए मकान को लेकर रितेश और संजीव के रिश्तो में दरार पढ़ गई थी । UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।