बड़ी खबर : चलती बस में भाजपा नेता पर हुआ हमला, मुकदमा दर्ज
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस में सीट को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने भाजपा नेता और उनके समर्थकों की जमकर पिटाई कर दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
UP News
मामला लखीमपुर खीरी के पलिया इलाके का है जहां एक बस में सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दंबगों ने पलिया नगर के बीजेपी अध्यक्ष उदयवीर सिंह सहित उनके समर्थकों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। अब इस पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीट को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक पलिया के भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह अपने साथियों के साथ गोरी फंता से पलिया की ओर आ रहे थे। जिस दौरान बस में सीट को लेकर दूसरे पक्ष से उनकी बहस होने लगी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उदयवीर सिंह सहित उनके साथियों की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा UP News
इस मामले में पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली थी कि दो गुटों के बीच आपस में कहासुनी हुई है जिसके चलते मारपीट शुरू हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों के सिर फट गए हैं। फिलहाल लोगों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।