बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश में टीचरों की बड़ी जीत, डिजिटल अटेंडेंस पर रोक
Up News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:27 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:27 AM
UP News : उत्तर प्रदेश से इस समय बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसे उत्तर प्रदेश के टीचरों की बड़ी जीत माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वार प्रदेश के शिक्षकों को डिजिटल हाजिरी लगाने का निर्देश दिया था। जिसका प्रदेश भर के शिक्षक विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए थे। म
मुख्य सचिव ने दिया बड़ा आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिन्हा ने इस संबध में बड़ा आदेश देते हुए टीचरों की डिजिटल हाजिरी पर फिलहाल 2 महीनों के लिए रोक लगा दी है। इस मामले में कमेटी बनाई गई है।
मायवाती ने योगी सरकार पर किया तीखा हमला
आपको बता दें कि डीजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों के जारी विरोध में इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोगी सरकार पर निशाना साधा था। मायवती ने कहा था कि सरकार स्कूलों की बुनियादी समस्याओं के हल निकालने के बजाय उससे ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा जरूरी है कि शिक्षकों की समुचित संख्या में भर्ती होने के साथ ही बजटीय प्रावधान करके सुविधाओं का विकास हो, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।
मायावती ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जरूरी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव होने के कारण वहां बदहाली की शिकायतें आना आम बात हो गई है, जिस पर समुचित बजटीय प्रावधान करके उन गंभीर समस्याओं का उचित हल करने के बजाय सरकार उस पर से ध्यान बांटने के लिए केवल दिखावटी काम कर रही है, यह क्या उचित? वहीं मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी भी सरकार का ऐसा ही नया कदम लगाता है, जो जल्दबाजी में बिना पूरी तैयारी के ही थोप दिया गया है। UP News