यूपी आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा, दो चरवाहों की मौत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:04 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:04 PM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश महोबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो चरवाहों समेत 10 मवेशियों की मौत हो गई। इतना ही नहीं इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है। इस घटना के बाद मरने वालों के घर चीख पुकार मची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP News
आकाशीय बिजली गिरने से हुआ भारी नुकसान
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और महोबा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के अलग-अलग तीन जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई है। दरअसल गुढ़ा गांव निवासी 60 वर्षीय सुखलाल अहिरवार रोजाना की तरह अपने दो अन्य साथी 58 वर्षीय हरिकिशन कुशवाहा और 30 वर्षीय संतराम राजपूत के साथ गांव के बाहर खेतों में मवेशी चरा रहे थे। तभी अचानक मौसम में बदलाव होने लगा और इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आसमान से तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी और उसकी चपेट में तीनों आ गए।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तीनों चरवाहों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर ग्रामीण पहुंचे लेकिन तब तक वृद्ध चरवाहा सुखलाल अहिरवार और 58 साल के हरिकिशन की मौत हो चुकी थी। जबकि, घायल संतराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट करा दिया। इस हादसे से मृतक चरवाहों के परिवार में कोहराम सा मच गया है.। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार और चरखारी कोतवाली प्रभारी गणेश प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंच गए। अधिकारी ने मृतक चरवाहों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। UP News