उत्तर प्रदेश की महिला मंत्री का ऑडियो हुआ वायरल, मच गया बवाल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:09 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:09 AM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार की एक महिला मंत्री का विवादित ऑडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री के इस वायरल ऑडियो ने पूरे उत्तर प्रदेश में बवाल मचा दिया है। ऑडियो वायरल होने क बाद महिला मंत्री ने सफाई दी है। राज्यमंत्री का कहना है कि AI की मदद से ऑडियो बनाकर साजिश के तहत वायरल किया गया है।
ऑडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का एक ऑडियो वायरल हो गया है। वायरल ऑडियो में मंत्री विजय लक्ष्मी आपत्तिजनक जातिसूचक बातें बोलती हुई सुनाई दे रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक हैं। जो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, कहा जा रहा है कि वो विजय लक्ष्मी गौतम का है। इस ऑडियो में मुसलमानों, ठाकुरों, ब्राह्मणों, बनिया और दलित बिरादरी के बारे में कमेंट करते सुना जा सकता है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर अपना पक्ष रखते हुए लिखा है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से बनाया गया फेक ऑडियो है। यह उनका ऑडियो नहीं है। सरकार को बदनाम करने की साजिश है। कोतवाली में इसकी सूचना दे दी गई है।
वायरल ऑडियो को लेकर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X और फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि तथाकथित ऑडियो जिसको मेरे नाम से बताकर वायरल किया जा रहा है, वह AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया फेक ऑडियो है। यह गिरोह जिले में कुछ दिनों से सक्रिय है। मैंने देवरिया कोतवाली में रिपोर्ट कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि आपको भी यह ऑडियो या इससे संबंधित कोई भी ऑडियो कहीं पोस्ट किया हुआ मिले तो तत्काल हमें व देवरिया कोतवाली को सूचना दें। यह उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का कृत्य व सोची समझी साजिश है। दोषियों को किसी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। UP News