आगरा के इस एयरफोर्स कैंपस में एक और अग्निवीर ने की आत्महत्या, कुछ दिन पहले ही लौटा था घर से
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:22 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:22 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आगरा के एक एयरफोर्स स्टेशन में तैनात अग्निवीर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस आनन-फानन में पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
UP News
ये पूरा मामला आगरा का बताया जा रहा है जहां आगरा के एक एयरफोर्स स्टेशन में तैनात 22 वर्षीय अग्निवीर श्रीकांत कुमार चौधरी ने रात के करीब डेढ़ बजे खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि अग्निवीर श्रीकांत कुमार चौधरी एयरफोर्स स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में तैनात थे। मामले की खबर मिलने पर कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
डेढ़ साल पहले ही ज्वाइन किया था वायुसेना
जानकारी के मुताबिक श्रीकांत ने डेढ़ साल पहले ही अग्निवीर योजना के तहत वायुसेना ज्वाइन किया था और कुछ दिन पहले ही आगरा में उनकी पोस्टिंग थी। कहा जा रहा है कि श्रीकांत जून में ही छुट्टियां बिताकर घर से ड्यूटी पर लौटे थे। बता दें मृतक की खुदकुशी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार श्रीकांत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे और पचरुखिया गांव में उनका घर था। वहीं मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस जुटी तलाश में UP News
बताया जा रहा है कि आगरा एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले साल 2019 में मुरादाबाद के रहने वाले स्क्वॉड्रन लीडर हिमांशु सिंह (उम्र 32 साल) ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने शव समेत राइफल को भी कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि श्रीकांत कुमार चौधरी डेढ़ साल पहले अग्निवीर योजना के जरिए एयरफोर्स में भर्ती हुए थे और सब कुछ सामान्य चल रहा था। वहीं मृतक के परिजन आगरा आकर पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को बलिया लेकर चले गए हैं।